हुब्बल्ली. केपीसीसी प्रचार समिति के अध्यक्ष एमबी पाटिल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से की शिकायत में कहा है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग मेरे और मेरे परिवार और मेरे करीबी दोस्तों के फोन कॉल विवरण का दुरुपयोग कर रहे हैं, इसलिए मेरे फोन कॉल का विवरण (कॉल इतिहास) किसी को नहीं देना चाहिए।

उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के कारण कुछ लोग विजयपुर जिले को छोडक़र बेलगावी, बागलकोट, कलबुरर्गी और अन्य जिलों में मेरे फोन कॉल्स के विवरण (कॉल हिस्ट्री) को निकलवा रहे हैं। चुनाव नजदीक आने के चलते हमारे विरोधी यह कृत्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे मोबाइल फोन कॉल विवरण के साथ, मेरी पत्नी आशा पाटिल, भाई, विधान परिषद सदस्य सुनीलगौड़ा पाटिल, बेटे बसनगौड़ा पाटिल और बीएलडीई संगठन के प्रचार अधिकारी महंतेश बिरादर के फोन कॉल विवरण निकलवाने के बारे में हमारे संज्ञान में आया है।

यह निजी जानकारी चुराने का प्रयास है। इस कारण हमारे सभी के फोन कॉल्स (कॉल हिस्ट्री) की डिटेल किसी को नहीं देनी चाहिए। अगर दी गई तो इसके लिए पूरी तरह से मोबाइल फोन कंपनी (एजेंसी) और पुलिस विभाग जिम्मेदार होंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *