चार से अधिक यात्री गंभीर घायल
चित्रदुर्ग। चित्रदुर्ग-बेंगलूरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटी के पास गुरुवार को कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस और लॉरी के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, केएसआरटीसी की बस चित्रदुर्ग से बेंगलूरु जा रही थी। घाटी के पास सामने से आ रही लॉरी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल चित्रदुर्ग जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

