इलकल (बागलकोट). शहर के डॉ. सुभाष काखंडकी नेत्र अस्पताल में सिद्दनकोल्लमठ के भक्तों के लिए आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 61 लोगों के नेत्रों की शल्यचिकित्सा की गई।

शल्यचिकित्सा के बाद में जोशी गली के पाण्डुरंग देवस्थान के पास स्थित समुदाय भवन में बुधवार को सिद्दनकोल्लमठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में नि:शुल्क चश्मा और औषधि वितरित की गई।

शिवकुमार स्वामी ने कहा कि नेत्र शरीर का प्रमुख अंग है इसकी देखभाल भली-भांति करनी चाहिए।

कुष्टगी के रवि हिरेमठ ने कहा कि उम्र दराज लोगों की आंखों की रोशनी धुंधली हो जाती है। चलने फिरने और काम करने में परेशानी होती है। डॉ. सुशील काखंडकी लोगों को रोशनी देने का काम कर रहे हैं।

डॉ. सुशील काखंडकी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कन्नड़ साहित्य परिषद इलकल तालुक अध्यक्ष महादेव कम्बागी, शरणय्या हिरेमठ, कुष्टगी नगर सभा अध्यक्ष महांतेश केलभावी, वीरेश कलकबंडी, शिवु चलवादी, केदारनाथ तुरकाणी, हुसैन मुदगल तथा अस्पताल के कर्मचारी मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *