सामाजिक एकता का प्रतीक बनी इफ्तार पार्टी

इलकल (बागलकोट). अल्पसंख्यक बागवान जमात के अध्यक्ष मौलासाब बागवान (अज्मीर) की ओर से बुधवार को रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें मुस्लिम समुदाय के बड़े बुजुर्ग, नौजवान और बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इफ्तार पार्टी की विशेषता थी कि इसमें हिंदू समुदाय के लोग भी शामिल थे।

बागवान जमात के अध्यक्ष मौलासाब बागवान (अज्मीर) ने कहा कि मार्च की तपती गर्मी में भी मुस्लिम समाज के लोग अपने रब की इबादत के लिए रोजा रखत रहे हैं। रमजान का पवित्र महीना रहमतों और बरकतों का महिना है। ऐसे आयोजन धार्मिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। रमजान महीने में रोजा इच्छाओं पर नियंत्रण करना, इंसानियत की रक्षा करना, संयम बरतना और अहंकार का त्याग कर सभी से प्यार करना सिखाता है।

इफ्तार पार्टी में अल्पसंख्यक बागवान जमात के सदस्य बाबुसाब शिवनगुत्ती, के.ए. नरेगल, अथनूर, जाकिर हुसैन ताळीकोटी, सतीश सप्परद, ए.के. बागवान, अमीनसाब बागवान, अहमदसाब बागवान सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *