विधायकों का निलंबन वापस लेंसांसद जगदीश शेट्टर।

सांसद जगदीश शेट्टर ने की मांग

हुब्बल्ली. सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने विधायकों के अधिकार छीन लिए हैं और असंवैधानिक कार्यवाही की है। विधायकों का निलंबन तुरंत वापस लेना चाहिए।

शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेट्टर ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के कहने पर भाजपा विधायकों को निलंबित किया है।

सदन में सभी को अनुशासन बनाए रखना चाहिए। अगर कोई अनुशासनहीनता दिखाता है तो अध्यक्ष को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार है परन्तु निलंबन सही नहीं है। जब सरकार ने अहंकार दिखाया तो भाजपा विधायकों ने विरोध किया। यदि यह नियमों के विरुद्ध था, तो अध्यक्ष उन्हें अपने कार्यालय में बुला सकते थे, उन्हें डांट सकते थे और चेतावनी दे सकते थे। छह महीने का निलंबन अत्यंत निंदनीय है। ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *