फ्लोराइड मुक्त पेयजल आपूर्ति योजना शुरू

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्माई ने किया उद्घाटन

गदग-रोण. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्माई ने कहा है कि मलप्रभा नदी के पानी का शुद्धीकरण कर फ्लोराइड मुक्त पेयजल आपूर्ति करने की योजना शुरू की गई है। वे गदग के रोण तालुक में सोमवार को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभान्वितों के सम्मेलन, रोण में विविध विकास कार्यों का शिलान्यास तथा उद्घाटन कर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत लोगों को पेयजल आपूर्ति करने से नहीं रोक सकती। गदग जिले के तीन प्रमुख शहर रोण, गजेंद्रगढ़ तथा नरेगल को फ्लोराइड मुक्त पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध की गई है। रोण में 46 करोड़ रुपए की लागत में पेयजल योजना जारी की गई है। नरेगल तथा गजेंद्रगढ़ को 69 करोड़ रुपए की लागत में जल सुविधा उपलब्ध की गई है। तीन प्रमुख शहरों को शुद्ध जल आपूर्ति करने की योजना का उद्घाटन करने से खुशी हुई है। खुशी के साथ खेद भी है। यह योजना वर्ष 2009 में शुरू होने के बावजूद आगे नहीं बढ़ पाई। मलप्रभा नदी के पानी को फ्लोराइड मुक्त पानी आपूर्ति करना आज से शुरू किया गया है।

डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री बोम्माई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन वर्ष पूर्व लाल किले पर घोषणा की थी कि हर घर को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इन तीन वर्षों में 12 करोड़ मकानों को पेयजल आपूर्ति की गई है। हमारे देश में आजादी के 72 वर्ष के बाद भी केवल 7 करोड़ मकानों को पेयजल की सुविधा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन वर्षों में 12 करोड़ मकानों को नल के पानी का संपर्क उपलब्ध किया है। राज्य में केवल 25 लाख मकानों को 75 वर्षों में जल संपर्क उपलब्ध किया था। हमारी सरकार ने तीन वर्षों में 40 लाख मकानों को जल संपर्क उपलब्ध किया है।

ये भी योजनाएं

उन्होंने कहा कि गदग जिले में बिना विद्युत सुविधा के 8092 परिवारों तथा समुचे राज्य में करीब 3 लाख परिवारों को उजाला देने का कार्यक्रम किया गया है। स्त्री क्षमता योजना के तहत 10 हजार महिला संघों को एक-एक लाख रुपए के हिसाब से डीबीटी किया गया है। गांव के दो-दो स्त्री शक्ति संघों को कुल 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। कार्यक्रम में मंत्री बी.ए. बसवराज, सीसी पाटील, कर्नाटक राज्य लघु औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष कळकप्पा बंडी, विधान परिषद सदस्य एस.वी. संकनूर, एमसीए अध्यक्ष एम.एस. करिगौडर, विधायक रामण्णा लमाणी, रोण नगर सभा अध्यक्ष रंगम्मा भजंत्री आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *