विश्व जल दिवस पर जल बचाओ अभियान

चिक्कमगलूरु. विश्व जल दिवस पर भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) की ओर से पोस्टर लगाकर नियमित जल उपयोग के प्रति जन आंदोलन किया गया।

शहर के जैन भवन में पोस्टर अनावरण करते हुए जैन संघ के अध्यक्ष कांतिलाल खिवेसरा ने कहा यह दैनिक जीवन की समस्या है हमें पेयजल को नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। आज जैनियों के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक के दिन हम सभी को जल को व्यर्थ होने नही देने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर बीजेएस अध्यक्ष राजेश सिसोदिया ने कहा कि पानी की हर बूंद अमूल्य है। हमने देखा है नगर पालिका के टैंको को इस्तेमाल करते समय लोग बहुत सारा पानी व्यर्थ करते हैं, इसलिए हम ने यह अभियान शुरू किया है की शहर के सभी टैंको पर कन्नड़ में पोस्टर लगाकर पानी बचाओ जन जागरूकता का अभियान करेंगे।

इस अवसर पर जैन संघ के सहमंत्री पुष्पराज गादिया ने बीजेएस के कार्य की सराहना की।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *