पेड़ से टकराया गैस सिलेंडर से भरा अनियंत्रित वाहन, चालक घायलपेड़ से टकराया गैस सिलेंडर से भरा अनियंत्रित वाहन

कारवार. हलियाल-दांडेली राज्य राजमार्ग के आलूर और करका के बीच मंगलवार (25 मार्च) को सुबह करीब साढ़े नौ बजे गैस सिलेंडर ले जा रहा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक घायल हो गया।

घायल चालक की पहचान बेलगावी जिला हुक्केरी तालुक के अम्मीनभावी गांव निवासी विनायक च्याट्टी के तौर पर की गई है।

दुर्घटना के दौरान चालक वाहन के अंदर फंस गया था। स्थानीय लोगों ने वाहन का दरवाजा तोडक़र चालक को वाहन से बाहर निकाला और उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए दांडेली के सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया। सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *