उच्च शिक्षा के लिए दी 25,000 रुपए की छात्रवृत्ति

विशेष मानवीय सेवा गतिविधियों का आयोजन

हुब्बल्ली. लायंस क्लब हुब्बल्ली परिवार ने वर्ष 2024-25 के लिए जिला 317बी के जोन अध्यक्ष शेख सादिक और संभागीय अध्यक्ष अरविंद हेबसूर के वार्षिक दौरे के अवसर पर विशेष मानवीय सेवा गतिविधियों का आयोजन किया था।

इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष और संभागीय अध्यक्ष ने लायंस क्लब ऑफ हुब्बल्ली परिवार की ओर से जनता की सेवा के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर महावीर लिंब सेंटर की मदद से अपनी विकलांगता को भुलाकर अपना जीवन संवारने वाले सुदर्शन बाबू की पुत्री सपना को उच्च शिक्षा के लिए 25,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अशोक गोयल, अभय कुमार, सुमित अग्रवाल, डॉ. दिवाकर, डॉ सचिन होसकट्टी, गिरीश सुंकद, विक्रम टेंगिनकाई, शिवयोगी गदगीमठ, रमेश नाहर, गौतम गोलेच्छा, गोविंद अग्रवाल, नवरतन संघवी, महावीर कुंदूर, हेमंत मोदी, तेजप्रकाश महाजन, बीरबल बिश्नोई, कैप्टन मोहन कुलकर्णी, नीलेश पटेल, प्रकाश कवाड़, डॉ. सवड़ी, सिद्धेश्वर कम्मार, लायंस परिवार की महिला शाखा की नविता मोदी, अनु भूमरेड्डी, साया दिवाकर, सपना अग्रवाल, रेखा कवाड़, रानी महाजन, डॉ. ज्योति गणेशकर, संचालक मंडल के पदाधिकारी एवं लायंस परिवार के सदस्य, महिला सदस्य उपस्थित थे।

लायंस परिवार के अध्यक्ष डॉ. संजय गणेशकर ने सभी का स्वागत किया। रुचि अग्रवाल ने ध्वज वंदन कर कार्यक्रम का आगाज किया। लायंस परिवार के सचिव आनंद भूमरड्डी ने वर्ष भर में की गई विभिन्न सेवा कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

लायंस क्लब ऑफ हुब्बल्ली परिवार के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र सिंघी ने अतिथियों का परिचय दिया, आनंद मेहरवाड़े और शिवशंकर अंबली ने अतिथियों का स्वागत किया। वेंकटेश डोंगरेकर और मीरा सूजी ने कार्यक्रम का संचालन किया। संतोष पाटिल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *