मुख्यमंत्री ने किया 2025 करोड़ रुपए के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यासबीदर में बुधवार को 2025 करोड़ रुपए की विभिन्न कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

बीदर. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने बुधवार को बीदर में 2025 करोड़ रुपए की विभिन्न कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने हवाई यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करके बीदर-बेंगलूरु उड़ान परिचालन आधिकारिक रूप से पुन: आरंभ किया। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित “पंच गारंटी” योजना पुस्तिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत की ओर से आयोजित समारोह में कहा कि सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गारंटी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश को सामाजिक एवं आर्थिक संतुलन के पथ पर अग्रसर करने के उद्देश्य से इस वर्ष कुल 4 लाख 9 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया है। जीएसटी संग्रह में राज्य दूसरे स्थान पर है।

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पेयजल, सिर पर छत, शिक्षा और रोजगार सृजन है। बसवन्ना की इस भूमि में सिंचाई और कृषि के विकास पर जोर दिया जाएगा।

वन, जीव एवं पर्यावरण मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से विमान सेवाएं बंद होने से बीदर के लोगों को असुविधा हो रही है। अब राज्य सरकार ने सब्सिडी देकर उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। हमारी सरकार ने आधुनिक अनुभव मंडप के निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। हमारा लक्ष्य अगले साल अप्रेल तक काम पूरा करना है।

नगर प्रशासन और हज मंत्री रहीम खान ने कहा कि आज बीदर में 2025 करोड़ रुपए के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। यह कार्यक्रम अपने आप में विकास का प्रमाण है।

इस अवसर पर मंत्री रामलिंगा रेड्डी, एम.सी. सुधाकर, एन.एस. भोसराजू, सांसद सागर ईश्वर खंड्रे, जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, नेता और अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *