रहीम हत्याकांड: भड़का आक्रोश, सूरतकल में बस पर पथरावबंटवाल तालुक के इरा कोडी में मारे गए अब्दुल रहीम कीअंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग।

मेंगलूरु. बंटवाल तालुक के इरा कोडी में मारे गए अब्दुल रहीम के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा के दौरान फरंगीपेट और बी.सी. रोड में अघोषित बंद रहा।
उल्लाल तालुक के कुत्तार से शुरू हुई अंतिम यात्रा मेंगलूरु के नंतूर, पडिल अडयार अर्कुल, फरंगीपेट और बी.सी. रोड से होते हुए आगे बढ़ी।

बंद रहीं दुकानें

जैसे ही रहीम का शव ले जाने वाली एंबुलेंस फरंगीपेट के पास पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। फरंगीपेट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बी.सी. रोड स्थित मित्तबैल जुम्मा मस्जिद पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। बी.सी. रोड की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकानें खुली थीं, जिन्हें कुछ नाराज युवकों ने जबरन बंद करा दिया। उन्होंने कुछ देर के लिए सडक़ जाम कर दी। जबकि फरंगीपेट और बी.सी. रोड पर शवयात्रा चल रही थी, बी.सी. रोड और मेंगलूरु के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
रहीम के शव को कुरियाल गांव के इराकोडी में उनके घर ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार वहां की मस्जिद में किया गया।

सूरतकल में बस पर पथराव

मेंगलूरु में कुछ सिटी बसों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं। सूरतकल-मेंगलूरु-सूरतकल, मुक्का, हलेयंगडी, किन्निगोली होते हुए कटील जाने वाली बस पर समाजकंटकों ने पथराव किया। उस बस को रोके जाने के कारण यात्रियों ने दूसरी बस ले ली। सूरतकल पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया।
रहीम के समर्थकों ने रहीम हत्या मामले में दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक को आड़े हाथों लिया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *