सरकार ने गिग वर्कर्स वेलफेयर बिल पर किए हस्ताक्षरश्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड।

हुब्बल्ली. श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कभी भी अपशब्द नहीं कहे हैं। मेरा उनसे सवाल करने को ही अपशब्द कहा है समझकर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और कुछ भाजपा नेता मुझ पर हमला कर रहे हैं।

हुब्बल्ली तालुक के इंगलहल्ली गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री संतोष लाड ने कहा कि मोदी से सवाल करने पर भाजपा नेता कहते हैं कि मेरा मानसिक संतुलन खराब हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में भगवान बना दिया गया है। उनसे सवाल करने पर भाजपा के कुछ नेता हमारे खिलाफ प्रहार करने लगते हैं। यही भाजपा नेता अन्य दलों के नेताओं के बारे में कुछ भी बोल सकते हैं। वे देश के विकास के बारे में बात नहीं करते। हाल ही में व्यापम मामले में 44 लोगों की मौत हो गई, इस बारे में हो या फिर बीएसएनएल को हो रहे नुकसान के बारे में चर्चा नहीं करेंगे। मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया कहने वाले भाजपा नेताओं ने एक भी एयर पिन या कंघी नहीं बनाई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *