कैरम प्रतियोगिता में चंद्रकांत प्रथम स्थान पर

कलबुर्गी. कैरम एक मजेदार और रोमांचक खेल है जो बच्चों और वयस्कों दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है। हैद्राबाद प्रगतिनगर में वरिष्ठ नागरिक संघ की ओर से आयोजित कैरम प्रतियोगिता में एसोसिएशन के आजीवन सदस्य एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक जी. चंद्रकांत ने सीनियर्स की “ए” टीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

चंद्रकांत ने कुल 9.35 मिनट में बोर्ड पर सभी नौ सिक्के पॉकेट में डालकर रोमांचक जीत हासिल किया और विजयी भाव से मुस्कुराया। एसोसिएशन के एक अन्य सदस्य पी.वी. सीतारामराव ने दूसरा और बिल्ला कोटेश्वरराव ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है, जिन्होंने सभी 9 सिक्के क्रमश: 10.35 और 10.51 मिनट में पैकेट में डाले।

प्रतियोगिता की जूनियर “बी” टीम में केएसएल शास्त्री को प्रथम पुरस्कार, जे. नागिरेड्डी को द्वितीय पुरस्कार तथा एसोसिएशन के सचिव वी. पुल्लय्या को तृतीय पुरस्कार मिला। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता की “ए” टीम में 14 प्रतियोगी तथा “बी” टीम में 15 प्रतिभागियों ने भीग लिया था। एसोसिएशन के सदस्य कामेश्वरराव और हरनाथ प्रतियोगिता के समन्वयक थे। वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष कामय्या ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *