खेल में हार-जीत महत्वपूर्ण नहीं, खेल भावना से भाग लेंखिलाडिय़ों से मुलाकात करते चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल।

मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल दी सलाह

कलबुर्गी. चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने खिलाडिय़ों से कहा कि खेलों में हार-जीत महत्वपूर्ण नहीं, खेल भावना से भाग लेना चाहिए।

वे रविवार को कलबुर्गी में जिला प्रशासन, जिला पंचायत, युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग तथा कर्नाटक राज्य कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

विधान परिषद सदस्य शशील जी नमोशी, जिलाधिकारी बी फौजिया तरन्नुम, राज्य सरकार कर्मचारी संघ के मानद अध्यक्ष एल सुरेश शर्मा, राज्य सरकार कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत ऐरी समेत अन्य मौजूद थे। एथलीटों ने दौड़, रिले, लंबी कूद (लांग जंप), ऊंची कूद (हाई जंप), शॉर्टपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक और अन्य स्पर्धाओं में भाग लिया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *