क्रेन के झूले से गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उडुपी. न्यायालय के पीछे सडक़ पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास शनिवार को क्रेन की मदद से मकान के स्लैब लीकेज की जांच करने गए दो लोग क्रेन के झूले के मुडऩे से जमीन पर गिर गए।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता नित्यानंद ओलकाडू ने गंभीर रूप से घायल दोनों को तत्काल अज्जरकाडू जिला अस्पताल पहुंचाया।

उनकी जांच करने वाले डॉक्टरों ने पुष्टि की कि फ्रांसिस पुर्ताडो (65) की मौत हो चुकी है। मृतक मकान मालिक का भाई बताया जा रहा है। क्रेन में उनके साथ यात्रा कर रही घरेलू कामगार शारदा (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। वे मलपे कलमाडी के रहने वाले हैं।
दोनों गिर कर तड़पने के बाद भी क्रेन चालक घायलों को बचाने के लिए आगे नहीं आया और क्रेन लेकर मौके से भाग गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *