हुब्बल्ली. शहर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों के सामने फनी नृत्य कर रहे शहर के नवीन नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसके जरिए ही जागरूकता संदेश देने वाले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

युवक नवीन शहर के दुर्गादबैल सर्किल और अन्य बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के सामने अश्लील तरीके से डांस कर रहा था।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने युवक को ढूंढ निकाला और थाने लाकर उसे समझाइश दी और चेतावनी दी।

नवीन ने कहा कि पहले मैं लोगों के सामने अजीबोगरीब फनी नृत्य करता था। ऐसा करना गलत है, मैं आगे से ऐसा नहीं करूंगा और आपको भी ऐसा नहीं करना चाहिए। युवक ने खुद ही वीडियो बनाकर पुलिस विभाग के सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने के लिए शेयर किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *