केनरा बैंक डकैती मामला, प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तारविजयपुर में गुरुवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला पुलिस अक्षीक्षक लक्ष्मण निंबरगी।

विजयपुर. जिला पुलिस अक्षीक्षक लक्ष्मण निंबरगी ने कहा कि मनगुली कस्बे में केनरा बैंक में करोड़ों रुपए की डकैती की गुत्थी सुलझा ली गई है।

शहर में गुरुवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए निंबरगी ने कहा कि 25 मई को विजयपुर जिले के बसवनबागेवाड़ी तालुक के मनगुली पुलिस थाना क्षेत्र के मनगुली कस्बे में केनरा बैंक के लॉकर से 58.97 किलोग्राम (58,976.94 ग्राम) सोने के आभूषण और 5,20,450 रुपए की नकदी चोरी हुई थी। इस मामले में हुब्बल्ली निवासी आरोपी केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक विजयकुमार मिरियाल, हुब्बल्ली के निजी कर्मचारी चंद्रशेखर नेरेल्ला (38) और सुनील नरसिंहलु मोका (40) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से साजिश रची और बैंक से भारी मात्रा में सोने के आभूषण और नकदी लूट ली। जांच को भटकाने के लिए कई तरह के दृश्य बनाने के बावजूद, मामले को सुलझा लिया गया है और आरोपियों की ओर से अपराध के लिए इस्तेमाल की गई दो कारों और उन कारों में ले गए लगभग 10 करोड़ 75 लाख रुपए लागत के 10.5 किलोग्राम सोने के आभूषण और पिगलाए गए सोने की छड़ें जब्त कर ली गई हैं। शेष आरोपियों और चोरी की गई वस्तुओं का पता लगाने के लिए कार्रवाई की गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *