सीएम सिद्धरामय्या के खिलाफ कोई टीम नहींश्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड।

मंत्री संतोष लाड ने कहा

हुब्बल्ली. श्रम एवं धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के खिलाफ कोई टीम नहीं है।
धारवाड़ में रामनगर विधायक इकबाल हुसैन की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लाड ने कहा कि रामनगर विधायक ने जो भी बयान दिया है वह उनकी निजी राय है। इस बारे में उनसे ही पूछना चाहिए।

सुरजेवाला की ओर से विधायकों के साथ बैठक करने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए लाड ने कहा कि हमारी पार्टी में जहां भी असंतोष है, उसे दूर करने का काम किया गया है। हमारी 140 विधायकों की पार्टी हैं। कुछ लोग विकास और अनुदान के मुद्दे से असंतुष्ट हैं। ऐसा नहीं है कि वे सीएम और सरकार के खिलाफ हैं। इसलिए सुरजेवाला आलाकमान की ओर से आए हैं। हमारा आलाकमान सब ठीक कर देगा।

प्रधानमंत्री बदलने की मांग पर क्यों नहीं बोल रहे भाजपा सांसद?

मंत्री संतोष लाड से सवाल किया कि कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री बदलने की मांग कर रहे हैं कहने वाले भाजपा के सदस्य, विदेश नीति में विफलता के चलते प्रधानमंत्री बदलने की भाजपा सांसद ही मांग कर रहे हैं इसके बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं।

उन्होंने पूछा कि केंद्र सरकार और भाजपा नेता डीएपी सहित विभिन्न उर्वरकों की कमी के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं। भाजपा ने यूपीए काल में कोयला और 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा नेताओं का इस बारे में क्या कहना है।

लाड ने कहा कि दुनिया के सबसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों में से एक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आतंकवादी के रूप में चित्रित किया गया। रिपोर्ट को प्रशासन की पूर्ण विफलता और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के रूप में प्रचारित किया गया। अब वे क्या कहेंगे? पिछले 11 वर्षों में कोयला खदानें किसे आवंटित की गईं? पिछले 10 वर्षों में कितना निर्यात किया गया? कितनी पारदर्शिता बरती गई? केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को पहले इसे स्पष्ट करना चाहिए।

लाड ने कहा कि आलाकमान फैसला करता है वाले एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान की भाजपा ने आलोचना और उपहास करना शुरू कर दिया है। वे सम्मान के नाम पर सोनिया गांधी के बारे में विवादित बयान दे रहे हैं। देश की समस्याओं की बात न करने वाली भाजपा छोटी-छोटी बातों पर बड़ी बातें कर रही है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *