प्रकृति ही जीवन का स्रोतकलबुर्गी में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों को पौधे वितरित करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता डॉ. मल्लिकार्जुन खरगे।

हरियाली है तो सांस ले सकते हैं

पेड़ लगाएं और पर्यावरण की रक्षा करें

डॉ. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

कलबुर्गी. राज्यसभा में विपक्ष के नेता डॉ. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रकृति ही धरती पर जीवन का स्रोत है। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि हरियाली है तभी हम सांस ले सकते हैं। मनुष्य को लालच छोडक़र पेड़ लगाने के साथ पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। लोगों को जीवनयापन के लिए स्वच्छ हवा, रोशनी और पानी मिले, इसके लिए पर्यावरण अच्छा होना चाहिए।

वे शनिवार को कलबुर्गी में वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग, शहरी विकास विभाग, जिला प्रशासन, जिला पंचायत, कलबुर्गी महानगर निगम और शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित “वन महोत्सव-2025”, “हरित पथ” और “कलबुर्गी के हरित कदम” कार्यक्रमों का उद्घाटन कर प्रतीकात्मक रूप से बच्चों को पौधे वितरित कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पारिस्थितिक संतुलन के लिए 33 प्रतिशत वन आवश्यक है। अब देश में केवल 25.15, कर्नाटक 21 प्रतिशत वन है। सडक़ों के किनारे, किसानों के खेतों और अन्य क्षेत्रों में पौधे लगाने चाहिए और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। इसमें आम लोगों को भी सरकार का साथ देना चाहिए। जो पेड़ उगाए हैं और खड़े हैं, उन्हें न काटा जाए, इसका ध्यान रखना चाहिए।

खरगे ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए धारा 371जे में विशेष आरक्षण दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण से युवा पीढ़ी के भविष्य में भी मदद मिलेगी। राज्य सरकार इस वर्ष 3 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई है। यदि इनमें से 2.50 करोड़ पौधे बच गए तो यह बहुत फायदेमंद होगा। दक्षिण में विभिन्न जलाशयों और पुल और बैराजों के बैकवाटर की मदद से पेड़ उगाकर वन क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए।

वन मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने कहा कि राज्य में वन क्षेत्र का विस्तार करने के लिए इस वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 3 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं, जैसे हर घर के लिए एक पेड़ और हर गांव के लिए एक जंगल। कल्याण कर्नाटक के जिलों में वन क्षेत्र 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने के लिए अगले दो वर्षों में कम से कम 1 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

वन महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने सैकड़ों विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे तथा ग्रीन पथ लोगो, ग्रीन स्टेप्स और ग्रीन पाथ वीडियो टीजर का विमोचन भी किया।

विधायक अल्लमप्रभु पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मंत्री प्रियांक खरगे, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बी.आर. पाटिल, विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *