ग्राम अधिकारियों को बांटे लैपटॉप

इलकल (बागलकोट). कर्नाटक वीरशैव लिंगायत विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने तहसीलदार कार्यालय में नवनिर्मित अभिलेख कक्ष (रेकार्ड रूम) का उदघाटन किया और सरकार की ओर से पहले चरण में मिले आठ लैपटॉप ग्राम अधिकारियों को वितरण किया।

इस मौके पर विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने कहा कि ग्राम अधिकारियों को लैपटॉप का सदुपयोग करना चाहिए और प्रशासन सुधारने में उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार सतीष कूडलगी, उपतहसीलदार ईश्वर गड्डी, राजस्व निरीक्षक नवीनकुमार बलकुंदी, मनोहर डागा सहित कई लोग मौजूद थे।

ग्राम प्रशासन अधिकारी संघ के अध्यक्ष महांतेश कल्मठ ने स्वागत किया। राजस्व निरीक्षक नवीनकुमार बलकुंदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। नवीन कुमार पाटील ने आभार जताया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *