अस्पताल में भर्ती हुए बसवजय मृत्युंजय स्वामीबसवजय मृत्युंजय स्वामी।

बागलकोट. कूडलसंगम के लिंगायत पंचमसाली पीठ के बसवजय मृत्युंजय स्वामी को शनिवार को बागलकोट के केरूडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सिरदर्द, उल्टी और सीने में दर्द की शिकायत थी। जांच के बाद उन्हें वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

पंचमसाली समाज के कलबुर्गी जिला अध्यक्ष मल्लनगौड़ा पाटिल ने कहा कि भोजन में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव हुआ है। भक्तों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, स्वामी स्वस्थ हैं।

डॉ. क्षमिता केरूडी ने बताया कि ईसीजी सहित कई जांच की गई हैं, कोई गंभीर समस्या नहीं है। उन्हें विश्राम की जरूरत है, संभवत: शीघ्र अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *