सगी मां की हत्या कर शव जलाया, आरोपी बेटा गिरफ्तारआरोपी पवन।

चिक्कमगलूरु. जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी और शव को जलाया। शव पूरी तरह नहीं जला और आधा जला हुआ ही रह गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी उसी अधजले शव के पास सोया हुआ मिला।

यह चौंकाने वाली घटना चिक्कमगलूरु तालुक के हक्कीमक्की गांव में घटी है। 55 वर्षीय मृतका का नाम भवानी है। उसकी हत्या उसके ही बेटे पवन ने की है। यह नृशंस हत्या एक सुनसान इलाके में स्थित एक एकांत घर में हुई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बेटे ने मां की हत्या क्यों की? क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था या फिर पवन मानसिक रूप से अस्वस्थ था? यह बात जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी पवन को गिरफ्तार किया। आलूर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *