नदी में बैलों को नहलाने गए व्यक्ति को मगरमच्छ ने खींचामुद्देबिहाल तालुक के कुंचगनूर गांव के पास कृष्णा नदी में शनिवार को एक व्यक्ति को मगरमच्छ के खींचकर ले जाने की घटना के बाद तलाशी करता बचाव दल और मौके पर जुटे ग्रामीण।

विजयपुर. मुद्देबिहाल तालुक के कुंचगनूर गांव के पास कृष्णा नदी में शनिवार (23 अगस्त) सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब गांव के निवासी काशप्पा हनमंत कंबली (38) को मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया।

अमावस्या के दिन वह अपने दो बैलों को नहलाने नदी किनारे गया था, तभी यह घटना घटी।

वन विभाग, अग्निशमन विभाग और पुलिस ने नाव और बेड़े की मदद से शव की खोज शुरू की है। काशप्पा के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी तट पर जुटे हुए हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *