अमीन ने पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता का कार्यभार संभालाअमीन मुख्तार अहमद।

कलबुर्गी. अमीन मुख्तार अहमद ने शुक्रवार शाम कलबुर्गी सर्कल के लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे बल्लारी सर्कल में इसी पद पर कार्यरत थे।

अहमद पहले बीदर स्थित लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता तथा कलबुर्गी में सहायक अधिशासी अभियंता के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। बाद में उन्हें कलबुर्गी सिंचाई परियोजना क्षेत्र में अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया। कुछ समय तक इस पद पर सेवा देने के बाद उनका तबादला बल्लारी सर्कल में कर दिया गया था।

अमीन मुख्तार अहमद मूल रूप से बीदर जिले के बसवकल्याण के निवासी हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *