श्री रामनवमी शोभायात्रा यात्रा का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

श्री रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा
हुब्बल्ली
श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। प्रभु श्रीराम की आरती के बाद शहर के क्वाइन रोड स्थित बाणी ओणी में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी शोभायात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा बाणी ओणी से शुरू होकर, स्टेशन रोड, मराठा गली, कोप्पिकर रोड से होते हुए बाणी ओणी में समाप्त हुई। जगह-जगह पर शोभा यात्रा का फूलों के साथ भव्य स्वागत किया गया।


शोभायात्रा के दौरान भगवा रंग की टोपी और पगड़ी, ललाट पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली जब शहर में निकली तो पूरा शहर जय श्री राम के जयघोष से गूंजने लगा।
उत्साहित युवाओं की टोली एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्री राम.. की जयघोष और नृत्य करते हुए शोभा यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में पुख्ता पुलिस बंदोबस्त किया गया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *