कलबुर्गी के सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) सर्कल में सडक़ के बीचों-बीच स्थापित स्वागत कमान।

सडक़ के बीचों-बीच स्वागत कमान
वाहन चालकों को हो रही परेशानी
कलबुर्गी.
राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारी जोरों पर चल रही है और सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) सर्कल में सडक़ के बीचों-बीच स्वागत कमान स्थापित किया गया है।
एक दुपहिया वाहन सवार ने नाराजी व्यक्त करते हुए कहा कि एसवीपी सर्किल से सेंट्रल बस स्टैंड रोड पर भव्य स्वागत कमान बनाया जा रहा है। इस मार्ग की दोनों सडक़ों के बीच में लोहे के पोल लगा दिए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सुचारू वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। जब भी गणमान्य लोग आते हैं, तो उनके स्वागत के लिए इस तरह के कमान बनाना आम बात है। जनता को होने वाली परेशानी और बाधा के बारे में नहीं सोचते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो मंगलवार (2 मई) को शाम 5 बजे हुमनाबाद रिंग रोड से शुरू होगा, सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) सर्कल पर समाप्त होगा। यह नगरेश्वर स्कूल, हुमनाबाद बेस, किराना बाजार, बंडे बाजार, सुपर बाजार, जगत सर्कल से होते हुए एसवीपी सर्कल पहुंचेगा।
तैयारी जोरों पर
पीएम मोदी कलबुर्गी ग्रामीण, कलबुर्गी उत्तर और कलबुर्गी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 6 किमी तक रोड शो करेंगे। इस मार्ग के किनारे सफाई, सडक़ के दोनों ओर बेरिकेड्स लगाए जा रहे हैं। जगत सर्किल, एसवीपी सर्किल को भगवा वस्त्रों से सजाया जा रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *