विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहींहुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए विधायक प्रसाद अब्बय्या।

विधायक प्रसाद अब्बय्या ने किया 2.85 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

हुब्बल्ली. कांग्रेस विधायक प्रसाद अब्बय्या ने रविवार को पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 2.85 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

वार्ड नंबर 66 के बम्मापुर ओणी में 1.5 करोड़ रुपए की लागत से नाले की तटबंधी, वार्ड नंबर 82 में एक करोड़ रुपए से सीसी रोड, वार्ड नंबर 62 के भारत नगर में सामुदायिक भवन तथा वार्ड नंबर 81 के सेटलमेंट क्षेत्र में सडक़ विकास कार्यों की नींव रखी गई।

इस अवसर पर विधायक अब्बय्या ने कहा कि कांग्रेस सरकार में विकास कार्यों के लिए कभी भी अनुदान की कमी नहीं रही है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले दो कार्यकालों में वार्ड नंबर 62 के मंटूर रोड इलाके में 200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाएं लागू की गईं। पहले जहां लोगों का जीवन स्तर बेहद दयनीय था, वहीं अब हर गली में सीसी रोड, पानी और बिजली की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जनता ने इसी विकास कार्य को देखकर लगातार तीन बार विधायक के रूप में उनका चुनाव किया है।

कार्यक्रम में पार्षद, वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *