कारवार में पल्स पोलियो अभियान 21 सेराष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के पोस्टर का विमोचन करतीं जिलाधिकारी के. लक्ष्मीप्रिया।

एक लाख से अधिक बच्चों को खुराक

878 केंद्रों से टीकाकरण, प्रवासी व श्रमिक बच्चों पर विशेष ध्यान

कारवार. जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 21 से 24 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान 878 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 1,04,581 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी साजिद मुल्ला ने पूर्व तैयारी बैठक में दी।

उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे से सभी चिन्हित केंद्रों पर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके बाद 22-23 दिसंबर को ग्रामीण क्षेत्रों और 22-24 दिसंबर तक शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे।

विशेष ध्यान

निर्माण श्रमिकों के बच्चों, प्रवासी परिवारों और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के बच्चों को किसी भी हालत में वंचित न रखा जाए।

वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन और शीत पैक सुनिश्चित किए जाएं।

हेस्कॉम अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 17 दिसंबर से स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली कटौती न हो।

बैठक में जिला पंचायत उप सचिव प्रकाश हालम्मनवर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीरज बी.वी., आरसीएच अधिकारी डॉ. नटराज, डॉ. अर्चना नायक, डॉ. हर्षा, डॉ. शंकर राव, कैप्टन रमेश राव, उमेश वाई.के. और कृष्णप्पा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग कर अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाकर पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *