सुतगट्टी इलाके में दिखा

वन विभाग की विशेष टीम जुटी

हुब्बल्ली. शहर में पिछले एक महीने से तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। गामनगट्टी रोड और एयरपोर्ट परिसर में घूमने के बाद अब वह नवनगर के सुतगट्टी इलाके में दिखाई दिया है। स्थानीय निवासी द्वारा मोबाइल में कैद किए गए वीडियो ने इलाके में दहशत फैला दी है।

दिन में भी घर से निकलने में डर

सुतगट्टी क्षेत्र के लोग दिन में भी घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग ने तेंदुए के दिखने वाले स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं और उसे सुरक्षित रूप से पकडऩे की योजना बनाई है। वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम भी अलर्ट पर है।

ड्रोन से बदला ठिकाना

वन विभाग के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में थर्मल ड्रोन से तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई थी। लेकिन ड्रोन की रोशनी और आवाज से डरकर उसने ठिकाना बदल लिया और सुतगट्टी की ओर रुख किया। पंजों के निशानों की जांच कर एयरपोर्ट क्षेत्र से तुलना की जा रही है।

जनता को सतर्क रहने की अपील

हुब्बल्ली क्षेत्रीय वन अधिकारी आर.एस. उप्पार ने कहा कि सुतगट्टी में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। अभियान में धारवाड़, बेंगलूरु और मैसूरु की टीमें शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, सतर्क रहें, अकेले बाहर न निकलें, समूह में चलें और आवाज करते हुए आवाजाही करें।

तेंदुए की बढ़ती हलचल से पूरे इलाके में चिंता और सतर्कता का माहौल है। वन विभाग उसे जल्द पकडऩे के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *