पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर।

जगदीश शेट्टर ने कहा
हुब्बल्ली.
पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने सवाल किया कि भाजपा का कहना है कि मैंने पार्टी को धोखा दिया है। जब उन्होंने कांग्रेस के 15 और जद (एस) के दो विधायकों को ऑपरेशन कमल के जरिए लाकर सरकार बनाई तो उनकी विचारधारा कहां चली गई।
वे शहर के विद्यानगर स्थित लिंगराजनगर के समुदाय भवन में वीरशैव लिंगायत स्वाभिमानी बळग की ओर से आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा में सिध्दांत, विचारधारा, ईमानदारी, सच्चाई, सात्विकता कहां है? ये सब सिर्फ शेट्टर समेत अन्यों के लिए मात्र लागू होते हैं। जिसे वे चाहते हैं उसके लिए विपरीत कार्य करते हैं। समाज के लोगों के स्वाभिमान पर ठेस पहुंचने के बाद भी अपमान सहकर खामोशी से वहीं रहने पर पलायनवाद, गुलामी, जी हुजूरी के सामने झुकना पड़ता था। इसका विरोध कर, इसे चुनौती के तौर पर स्वीकार कर वे कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं।
शेट्टर ने कहा कि बीएल संतोष नाम के व्यक्ति ने मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। पूरी व्यवस्था को नष्ट करने के लिए, भाजपा की नींव रखकर संगठित किया उसे हमारी आंखों के सामने गिरता देखकर दु:ख होता है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसे व्यक्ति को भाजपा आलाकमान तरजीह दे रहा है। ऐसे लोगों को राज्य में भी भाजपा को खत्म करने के लिए भेजा जा सकता है। शेट्टर को व्यक्तिगत तौर पर जीतने के बजाय पूरे समुदाय और लोगों को इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करने के जरिए घमंडी पार्टी को सबक सिखाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री समेत कोई पद नहीं चाहिए। मेरे दिल को द:ुख हुआ है। मैं तंग आ चुका हूं। पूर्व मुख्यमंत्री का लेबल लगा है। बस काफी है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार हैं। पार्टी आलाकमान जिसे मुख्यमंत्री बनाएगा उनके साथ काम करूंगा। अगले पांच सालों में महानगर को एक खूबसूरत शहर बनाने का मेरा सपना है। उसे मैं पूरा करूंगा।
विधान परिषद के पूर्व सदस्य मोहन लिंबिकाई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कहा कि एक समय में वीरशैव लिंगायत ही बड़ी संख्या में थे। वही मुख्यमंत्री का चयन करते थे परन्तु आज कुछ लोग इस नियंत्रण को प्राप्त कर रहे हैं। एकता और संगठन जरूरी है। समाज हित, भविष्य और स्वाभिमान के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *