महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा
कोप्पल.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर अपने घोषणापत्र में घोषणा करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराकर लंका भेजें।
कोप्पल में रविवार को कोप्पल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मंजुला अमरेश करडी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान फडणवीस ने पूछा कि हिंदू राष्ट्र भारत में क्या भारत माता की जय, जय बजरंगबली, जय श्रीराम भारत कहना अपराध है। अगर यह अपराध है, तो मैं भी वही गुनाह करने को तैयार हूं।
उन्होंने कहा कि देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में बसवराज बोम्मई की डबल इंजन हैं। इन ताकतवर इंजनों के लिए कोप्पल क्षेत्र से मंजुला को जीतवाकर नई बोगी जोड़ें। डबल इंजन होने पर ही देश का विकास हो सकता है।
फडणवीस ने कहा कि किसान के खाते में जमा किए जाने वाला पैसा लाभार्थी के खाते में जमा होने तक 80फीसदी रिसाव हो रहा था। इसे रोकने के लिए नरेंद्र मोदी ने सीधे खाते में पैसा जमा करने की व्यवस्था लागू की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कोविड के बाद भी देश की आर्थिक व्यवस्था न चरमराए।
प्रत्याशी मंजुला करडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कोप्पल विधानसभा क्षेत्र में भी कई सुविधाएं उपलब्ध करने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए काम किया जाएगा।
सांसद संगन्ना करडी, दिल्ली विधायक अजय महावर, बल्लारी संभाग सह प्रभारी चंद्रु हलगेरी, पार्टी जिला कार्याध्यक्ष एच. गिरेगौड़ा, नेता नवीन गुलगन्नवर, अमरेश करडी, प्रदीप हिट्नाल, आनंद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *