होली के बाद भीड़ को देखते हुए हुबली-गाजीपुर स्पेशल ट्रेनट्रेन।

मार्च में चार-चार फेरे लगाएगी विशेष रेल

कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

हुब्बल्ली. होली पर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण-पश्चिम रेलवे (दपरे) ने हुब्बल्ली और गाजीपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी।

दपरे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार हुब्बल्ली-गाजीपुर विशेष ट्रेन (07337) 9, 16, 23 और 30 मार्च को प्रत्येक सोमवार शाम 6.15 बजे हुब्बल्ली से रवाना होगी और बुधवार दोपहर 4.15 बजे गाजीपुर पहुंचेगी।

इसी तरह गाजीपुर-हुब्बल्ली विशेष ट्रेन (07338) 12, 19 और 26 मार्च तथा 2 अप्रेल को प्रत्येक गुरुवार सुबह 5.45 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार रात 11.55 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी।

दपरे के अनुसार यह विशेष ट्रेन मार्ग में गदग, बादामी, बागलकोट, आलमट्टी, बसवन बागेवाड़ी रोड, विजयपुर, इंडी रोड और सोलापुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दपरे अधिकारियों का कहना है कि होली के बाद उत्तर भारत और कर्नाटक के बीच यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कर यात्रा करने की अपील की गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *