बजट सत्र से पहले विधायकों के लिए विशेष कार्यशाला 9 मार्च को बेंगलूरु मेंविधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर।

मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या देंगे बजट की बारीकियों की जानकारी

मेंगलूरु. विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने कहा कि कर्नाटक में बजट सत्र के दौरान विधायकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 9 मार्च को बेंगलूरु के होटल ललित अशोक में विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए खादर ने कहा कि इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या विधायकों को बजट की बारीकियों और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने 17 बार बजट पेश किया है और उन्हें आर्थिक व्यवस्था के संचालन का व्यापक अनुभव और ज्ञान है। इसी कारण उन्हें इस कार्यशाला में मार्गदर्शन देने के लिए चुना गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट भाषण पर चर्चा नहीं है, बल्कि विधायकों को वित्तीय प्रबंधन और बजट प्रक्रिया की समझ देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
खादर ने कहा कि वर्तमान विधायक भविष्य में वित्त मंत्री भी बन सकते हैं, इसलिए उन्हें बजट आवंटन, वर्गीकरण, संसाधनों के वितरण और राजस्व संग्रह जैसे विषयों की जानकारी देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला पहली बार आयोजित की जा रही है और सभी विधायकों को इसमें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

विधायकों को पर्याप्त अनुदान नहीं मिलने के आरोपों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर खादर ने कहा कि इस विषय पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया में अक्सर विधायकों द्वारा उद्घाटन और शिलान्यास की खबरें दिखाई देती हैं, लेकिन वह किस अनुदान से हो रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

बजट को कर्ज लेकर पेश करने की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आलोचना लोकतंत्र की सुंदरता है। ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक आलोचना स्वाभाविक है और बजट सत्र के दौरान इस पर विस्तृत चर्चा होगी।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *