सीजेपी ट्रेंड को नया मोड़, ‘हिट जनता पार्टी’ की एंट्रीहिट जनता पार्टी।

भाजपा समर्थक ने बनाई नई सोशल मीडिया मुहिम

कहा- ‘कॉकरोचों’ पर लगाएंगे लगाम

चिक्कमगलूरु. देशभर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) को अब नया जवाब मिला है। कर्नाटक के चिक्कमगलूरु जिले के बालेहोन्नूर में भाजपा समर्थक और पार्टी प्रवक्ता बी. जगदीशचंद्र ने ‘हिट जनता पार्टी’ नाम से नई मुहिम शुरू करने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर सीजेपी ट्रेंड के तेजी से लोकप्रिय होने के बाद जगदीशचंद्र ने इसके विरोध में यह पहल शुरू की। उन्होंने दावा किया कि “कॉकरोचों की बढ़ती ‘हाव-भाव और अराजकता’ को नियंत्रित करने” के उद्देश्य से इस पार्टी की स्थापना की गई है। साथ ही उन्होंने खुद को इस संगठन का “राष्ट्रीय अध्यक्ष” भी घोषित किया है।

जगदीशचंद्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही इस “विचित्र राजनीति” का जवाब देना जरूरी था। इसी उद्देश्य से ‘हिट जनता पार्टी’ और ‘लक्ष्मण रेखा’ नामक अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने दावा किया कि “देश विरोधी कॉकरोचों” को कैसे नियंत्रित करना है, यह उन्हें अच्छी तरह पता है।

इस अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थक पोस्टरों और नारों के जरिए यह संदेश दे रहे हैं कि वे “कॉकरोचों से डरते नहीं, बल्कि उन्हें खत्म करने के लिए उनके पास पर्याप्त हथियार हैं।

राज्य की राजनीति में पहले से चर्चा का विषय बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बीच अब ‘हिट जनता पार्टी’ की एंट्री ने सोशल मीडिया की इस राजनीतिक व्यंग्य लड़ाई को और दिलचस्प बना दिया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *