लोहे की रॉड से सिर कुचलकर की गई हत्या
जमीन विवाद की आशंका
कलबुर्गी. शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच रविवार को एक सेवानिवृत्त सैनिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना शहर के राम मंदिर क्षेत्र के पास हुई।
मृतक की पहचान आळंद तालुक के हडलगी गांव निवासी रविचंद्र खेड (45) के तौर पर की गई है। वह करीब चार वर्ष पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वह कलबुर्गी स्थित इंडियन ऑयल डिपो में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।
विवादित जमीन के पास मिला शव
पुलिस के अनुसार राम मंदिर के निकट स्थित एक विवादित निजी भूखंड पर यह वारदात हुई। आरोप है कि हमलावरों ने रविचंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश या अन्य कारण तो नहीं था।
सूचना मिलते ही स्टेशन बाजार पुलिस थाना के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

