राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर तडक़े हुआ हादसा, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
उडुपी. राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर किन्नीमूल्की के निकट रविवार तडक़े हुए भीषण सडक़ हादसे में एक मालवाहक टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवमोग्गा निवासी प्रशांत पी. (29) के तौर पर की गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मालवाहक टेंपो पीछे से एक खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक वाहन के भीतर ही फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, समाजसेवी नित्यानंद ओलकाडु तथा यातायात पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को वाहन से बाहर निकाला गया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अज्जरकाडु जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक आशंका है कि चालक को सडक़ किनारे खड़े ट्रक का समय पर पता नहीं चल पाया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
