पुराने विवाद और लेन-देन को लेकर दो अलग-अलग हमले
उणकल चौक में युवक पर चाबी से हमला
अक्षय कॉलोनी में दो लोगों की हत्या के प्रयास का आरोप
हुब्बल्ली. शहर में पुराने विवाद और आर्थिक लेन-देन को लेकर हुई दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं में पुलिस ने कुल 15 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। दोनों मामलों की जांच संबंधित पुलिस थानों द्वारा की जा रही है।
पहली घटना में पुरानी रंजिश के चलते साईप्रसाद नामक युवक पर उणकल चौक के पास पांच लोगों के समूह ने कथित रूप से हमला कर दिया। पीडि़त की शिकायत के आधार पर विद्यनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में शशांक, गगन सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
आरोपियों और साईप्रसाद के बीच पहले वरूर क्षेत्र में विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 27 मई को जब साईप्रसाद मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तब उन्हें रोककर गाली-गलौज की गई और मोटरसाइकिल की चाबी से हमला कर घायल कर दिया गया।
वहीं दूसरी घटना में रियल एस्टेट कारोबार और वित्तीय लेन-देन से जुड़े विवाद को लेकर दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गोकुल रोड पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार अक्षय कॉलोनी में प्रवीण और उनके बहनोई पर छह लोगों ने लोहे की रॉड, लकड़ी और टाइल्स से हमला किया।
इस मामले में नितीन केलगेरी, बसवराज, ज्योति, नवीन, प्रकाश और प्रसाद सहित दस लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता प्रियंका ने आरोप लगाया है कि उनके घर के पास आरोपियों द्वारा मूत्रत्याग किए जाने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। बाद में पुराने व्यावसायिक और आर्थिक मतभेदों को लेकर प्रवीण और उनके बहनोई पर हमला किया गया।
पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है तथा आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
