किसानों को राहत; हुब्बल्ली-धारवाड़ में बढ़ते अपराध पर नेताओं ने जताई चिंता
हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सूरजमुखी फसल की खरीद को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत मंजूरी दे दी है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया था, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है।
मंत्री के अनुसार, राज्य में लगभग 0.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सूरजमुखी की बुवाई हुई है और करीब 0.44 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान है। बाजार में उचित कीमत नहीं मिलने से किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। योजना के तहत प्रति क्विंटल 7721 रुपए की दर से खरीद की जाएगी। खरीद प्रक्रिया, पंजीकरण तिथि और केंद्रों की जानकारी संबंधित जिला प्रशासन और कृषि विपणन विभाग जल्द जारी करेंगे।
अपराध बढऩे पर चिंता
हुब्बल्ली-धारवाड़ शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर जनसामान्य में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। हाल के दिनों में चाकूबाजी, हमला, लूट, हत्या, सट्टेबाजी, जुआ और मादक पदार्थों के मामलों में वृद्धि देखी गई है।
स्थिति को और गंभीर बनाते हुए पुलिसकर्मियों की संलिप्तता के आरोप भी सामने आ रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री पल्हाद जोशी, विधायक प्रसाद अब्बय्या, विपक्ष के उपनेता अरविंद बेल्लद और विधायक महेश टेंगिनकाई ने पुलिस कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

