होलेयम्मा देवी जात्रा में पशुबलि पर पूरी तरह रोकहोलेयम्मा देवी जात्रा में पशुबलि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए विश्व प्राणी कल्याण मंडल, पशुबलि उन्मूलन जागरूकता महासंघ और बसव धर्म ज्ञान पीठ के अध्यक्ष दयानंद स्वामी।

प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से हिंसामुक्त संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

हुब्बल्ली। धारवाड़ जिले के कलघटगी तालुक के तबकद होन्नल्ली में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित होलेयम्मा देवी जात्रा (मेला) में पशुबलि पूरी तरह रोकने में सफलता मिली। प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से यात्रा को हिंसामुक्त बनाया गया।

विश्व प्राणी कल्याण मंडल, पशुबलि उन्मूलन जागरूकता महासंघ और बसव धर्म ज्ञान पीठ के अध्यक्ष दयानंद स्वामी की अपील पर जिला प्रशासन ने कर्नाटक पशुबलि प्रतिबंधक अधिनियम-1959, नियम-1963 और उच्च न्यायालय के आदेश के तहत एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान दयानंद स्वामी, सुनंदा देवी और भरत सेन कुमार की टीम ने कलघटगी, तड़स और तबकद होन्नल्ली में अहिंसा एवं जीवदया का संदेश दिया। मंदिर परिसर में आयोजित सभा में स्वामी ने सहयोग के लिए मंदिर प्रबंधन, श्रद्धालुओं, प्रशासन, पुलिस और मीडिया का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मंदिर वधस्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक केंद्र होने चाहिए। करीब एक दशक के सामूहिक प्रयासों से होलेयम्मा मंदिर परिसर पशुबलि और हिंसा से मुक्त हुआ है। यह संतोषजनक उपलब्धि है।

जिलाधिकारी स्नेहल आर, पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य और डीवाईएसपी विनोद मुक्तेदार के मार्गदर्शन में तहसीलदार बसवराज, सीपीआई श्रीशैल कौजलगी, पंचायत पीडीओ चन्नबसव सहित पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाया। ग्रामीणों की ओर से हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था भी की गई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *