लोककला, चित्रकला और कविता प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई रचनात्मकता
नशामुक्ति पर नाटकों से दिया संदेश
धारवाड़। जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 में बुधवार को रंगायण में जिले के युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन, जिला पंचायत और युवा सशक्तीकरण एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, गायन, चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। नशामुक्त समाज पर आधारित जागरूकता नाटकों ने भी दर्शकों की सराहना बटोरी।
जिला गारंटी योजना क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रजत उल्लागड्डिमठ ने कहा कि सरकार युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए मंच उपलब्ध करा रही है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
हुब्बल्ली-धारवाड़ शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रॉबर्ट दद्दापुरी ने कहा कि लोककलाओं का प्रदर्शन धारवाड़ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। कला मनोरंजन के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम भी है।
कार्यक्रम में कर्नाटक विद्यावर्धक संघ के महासचिव शंकर हलगत्ती, युवा सशक्तीकरण एवं खेल विभाग के सहायक निदेशक सदानंद अमरापुर, विभागीय अधिकारी, निर्णायक, विद्यार्थी और कलाप्रेमी उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

