प्रशासनिक कामकाज में कन्नड़ अनिवार्य करने की तैयारी : मंत्री बसवंतप्पा
होसपेटे (विजयनगर)। ऐतिहासिक नगरी होसपेटे में रविवार को 71वां कर्नाटक राज्योत्सव उत्साह से मनाया गया। पुनीत राजकुमार जिला स्टेडियम में जिला प्रभारी मंत्री के.एस. बसवंतप्पा ने ध्वजारोहण किया। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में लाल-पीले ध्वजों से उत्सवी माहौल रहा।
मंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठानों पर कन्नड़ नामपट्ट अनिवार्य करने के बाद अब प्रशासनिक कामकाज में भी कन्नड़ का उपयोग अनिवार्य करने की योजना है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से कन्नड़ भाषा और संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।
विधायक एच.आर. गवियप्पा की अध्यक्षता में हुए समारोह में 10 टुकडिय़ों ने परेड कर सलामी दी। विभिन्न क्षेत्रों की 14 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर लाल-पीले ध्वज फहराए। स्थानीय व्यापारी भीमसिंह राजपुरोहित ने कर्नाटक की संस्कृति पर स्वरचित कविता प्रस्तुत की।
जिलाधिकारी कविता एस. मन्निकेरी, पुलिस अधीक्षक एस. जाह्नवी सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ‘सिरिगन्नडं गेल्गे’ और ‘कन्नड़ांबे की जय’ के उद्घोष के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

