थाने में पूछताछ के दौरान वृद्ध की मौतथाने में पूछताछ के दौरान वृद्ध की मौत

परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

भूमि विवाद मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था 70 वर्षीय व्यक्ति

निष्पक्ष जांच की मांग तेज

यादगीर. जिले के हुणसगी तालुक स्थित नारायणपुर पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से मामला तूल पकड़ गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए घटना की न्यायिक अथवा उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

मृतक की पहचान करिकल गांव निवासी राजेसाब वालिकार (70) के तौर पर की गई है।

भूमि विवाद मामले में थाने बुलाया गया था

भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में नारायणपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने राजेसाब वालिकार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान थाने के एएसआई संगप्पा ने उनके साथ मारपीट की।

तबीयत बिगडऩे के बाद अस्पताल ले जाया गया

परिजनों के मुताबिक, कथित मारपीट के बाद राजेसाब की तबीयत बिगड़ गई और वह थाने में ही गिर पड़े। इसके बाद पुलिस उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर गई, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल और थाने के बाहर प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल तथा नारायणपुर पुलिस थाने के बाहर एकत्र हो गए और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के संबंध में पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वृद्ध की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

पुलिस थाने में पूछताछ के दौरान हुई इस संदिग्ध मौत ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है और मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग जोर पकड़ रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *