हुब्बल्ली में ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ की आशंका पर हड़कंपबस स्टैंड परिसर में मजदूरों को जमीन पर बैठाकर पूछताछ की गई।

बस स्टैंड पर सैकड़ों प्रवासी मजदूरों की जांच

विधायक महेश टेंगिनकाई की भूमिका पर विवाद

हुब्बल्ली. शहर में शनिवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से आए 250 से अधिक प्रवासी मजदूरों को ‘बांग्लादेशी घुसपैठिया’ होने के संदेह में पुलिस ने जांच के दायरे में लिया। यह कार्रवाई शहर के गोकुल रोड स्थित नए बस स्टैंड पर की गई, जहां बड़ी संख्या में मजदूर गोवा जाने के लिए एकत्र हुए थे।

ये मजदूर अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन से हुब्बल्ली पहुंचे थे और वहां से बस के जरिए गोवा तथा कर्नाटक के अन्य जिलों में मजदूरी के लिए रवाना होने वाले थे। इसी दौरान कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इनके बांग्लादेशी घुसपैठिए होने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से मजदूरों के पहचान पत्रों और दस्तावेजों की जांच की।

 

हुब्बल्ली में ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ की आशंका पर हड़कंप
बस स्टैंड परिसर में मजदूरों के पहचान पत्रों और दस्तावेजों की जांच करते पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी।

 

जांच के दौरान ओडिशा के एक परिवार के दस्तावेजों में कुछ विसंगतियां सामने आईं, हालांकि स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों ने उनकी पहचान की पुष्टि कर दी। पुलिस के अनुसार, अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार के दिहाड़ी मजदूर हैं, जो गोवा और कर्नाटक में रेलवे, निर्माण और अन्य श्रम कार्यों में लगे हुए हैं।

मामले ने तब राजनीतिक रंग ले लिया, जब भाजपा विधायक महेश टेंगिनकाई मौके पर पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। इस दौरान मजदूरों को बस स्टैंड परिसर में जमीन पर बैठाकर पूछताछ किए जाने के आरोप लगे। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इसे अमानवीय बताते हुए कड़ी आलोचना की। उनका कहना है कि प्रवासी मजदूरों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

दूसरी ओर, बेलगावी में भी इसी तरह की कार्रवाई के दौरान बंगाल मूल के 20 स्वर्णकारी मजदूरों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बाद में जांच में स्पष्ट हुआ कि वे सभी स्थानीय आभूषण दुकानों में कार्यरत वैध मजदूर हैं, जो चुनाव और छुट्टियों के बाद काम पर लौट रहे थे। पुलिस ने दस्तावेजों और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद उन्हें छोड़ दिया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *