बाफना का राजस्थान प्रवास, जोधपुर चैप्टर ने किया स्वागत
उदयपुर, पाली और जोधपुर के सदस्यों से किया संवाद
हुब्बल्ली। भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम बाफना ने निजी प्रवास के दौरान राजस्थान में उदयपुर, पाली और जोधपुर चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई।
बाफना ने बीजेएस के ‘दस्तक’ कार्यक्रम के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और संगठनात्मक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने पर जोर दिया।
जोधपुर चैप्टर के सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाफना के सरल और विनम्र व्यवहार की सदस्यों ने सराहना की। इस मुलाकात से संगठन के साथियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

