मैं भी मंत्री पद का प्रबल दावेदार : प्रसाद अब्बय्यापत्रकारों से बातचीत करते हुए स्लम बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक प्रसाद अब्बय्या।

हुब्बल्ली. कर्नाटक झुग्गी विकास मंडल निगम (स्लम बोर्ड) के अध्यक्ष एवं विधायक प्रसाद अब्बय्या ने कहा है कि वह भी मंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान का होगा और वह उसका सम्मान करेंगे।

हुब्बल्ली में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अब्बय्या ने कहा कि विभिन्न कारणों से मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ देरी हो रही है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किसी “बड़ी खुशखबरी” के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

अब्बय्या ने कहा कि आलाकमान ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को किस कारण दिल्ली बुलाया है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। संभव है कि राज्यसभा सीट, एमएलसी नामांकन या पार्टी के अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाया गया हो। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक केवल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ही बुलाई गई है, हालांकि भविष्य में विस्तार जरूर होगा।

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली जाते हैं, तो कुछ मंत्री भी उनके साथ जाते हैं। इसलिए मंत्रियों के दिल्ली दौरे को लेकर ज्यादा राजनीतिक अर्थ निकालने की आवश्यकता नहीं है।

अधिकार हस्तांतरण की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अब्बय्या ने कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं है और न ही इस संबंध में कोई सवाल उठता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *