मूडीगेरे के कोट्टिगेहार क्षेत्र में हाथी की आवाजाही बढ़ी
खून के निशान मिलने से खतरा और बढ़ा
कोट्टिगेहार. चिक्कमगलूर जिले के मूडीगेरे तालुक के कोट्टिगेहार के पास स्थित उदयगिरी होम स्टे परिसर में जंगली हाथी के पहुंचने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। हाथी की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं।
दो मिनट तक परिसर में घूमता रहा हाथी
जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी करीब दो मिनट तक होम स्टे के आसपास घूमता रहा और परिसर की दीवार पार करने के लिए रास्ता तलाशता नजर आया। बाद में वह कंपाउंड पार कर पास के कॉफी बागान की ओर चला गया और वहीं ठहरने की आशंका जताई जा रही है।
घायल हालत में दिखा हाथी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हाथी घायल अवस्था में था और उसके पैर से खून बह रहा था। होम स्टे के कंपाउंड और तारबंदी को तोड़ते हुए वह बागान में घुसा, जहां उसके जाने के रास्ते पर खून के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
हमले का खतरा, ग्रामीणों में डर
स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल होने के कारण हाथी आक्रामक हो सकता है और किसी पर भी हमला कर सकता है। खून के निशानों के आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि हाथी अभी भी गांव के आसपास ही मौजूद है।
वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेडऩे या स्थानांतरित करने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जंगली हाथियों की आवाजाही से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

