मंत्री सतीश जारकीहोली ने खरीदा आधुनिक हेलिकॉप्टरजक्कूर एयरोड्रोम में नए हेलिकॉप्टर का निरीक्षण करते मंत्री सतीश जारकीहोली।

बने उत्तर कर्नाटक के पहले राजनेता

बेलगावी. कांग्रेस के प्रबल नेता और लोकनिर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने नया हेलिकॉप्टर खरीदा है, जिससे राजनीतिक हलकों में नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है।

शुक्रवार को मंत्री जारकीहोली ने बेंगलूरु के जक्कूर एयरोड्रोम में इस हेलिकॉप्टर का निरीक्षण किया और कहा कि यह जल्द ही उड़ान के लिए तैयार होगा। उन्होंने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की है।

बताया जा रहा है कि इस खरीद के साथ ही सतीश जारकीहोली उत्तर कर्नाटक में निजी हेलिकॉप्टर रखने वाले पहले राजनेता बन गए हैं। वे राज्यभर में पार्टी संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए इसका उपयोग करेंगे।

हेलिकॉप्टर निरीक्षण का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। मंत्री ने कहा कि दो महीने में यह चॉपर उड़ान भरेगा।

हेलिकॉप्टर की विशेषताएं

-अत्याधुनिक डबल इंजन तकनीक
-पांच यात्रियों और दो पायलटों की क्षमता
-ऊंचाई से भी टेक-ऑफ और लैंडिंग की सुविधा
-ऊर्जा अवशोषित करने वाली सीटें, जो दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करेंगी
-उन्नत वायरलेस संचार प्रणाली

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *