एमएसएमई आउटरीच अभियान का उद्घाटनएमएसएमई आउटरीच अभियान का उद्घाटन

300 से अधिक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों ने लिया भाग

बेलगावी. भारत सरकार के विकसित भारत के विजन के अनुरूप, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक सप्ताह तक चलने वाला देशव्यापी बृहद् सूक्ष्म, लघु और मध्यम अद्यम आउटरीच अभियान शुरू किया है।

जिला उद्योग केंद्र बेलगावी के संयुक्त निदेशक सत्यनारायण भट ने आउटरीच अभियान का उद्घाटन किया।

इस अभियान में बैंकों के उद्यमी अनुकूल एमएसएमई उत्पादों जैसे एमएसएमई सुपरफास्ट, यूनियन नारीशक्ति, यूनियन एमएसई सपोर्ट, स्टैंड-अप इंडिया, यूनियन मुद्रा, पीएमईजीपी, पीएम विश्वकर्मा, क्वांटम लीप एमएसएमई, सरकारी योजनाएं और वित्तीय समावेशन का प्रदर्शन किया गया। इसमें 300 से अधिक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया और पात्र ग्राहकों को 62 करोड़ रुपए के 114 ऋण स्वीकृतियां वितरित की गईं, जो देश के विकासात्मक लक्ष्यों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता का संकेत है।

इस कार्यक्रम में बेलगावी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजीव कट्टीशेट्टी, यूबीआई, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई के महाप्रबंधक महेंद्र रेड्डी के., यूबीआई, बेलगावी की क्षेत्रीय प्रमुख आरती रौनियार, उप क्षेत्र प्रमुख मनीष मेघन्नवर और ज्ञानेश कुमार, ऋण विभाग प्रमुख आशीष कुबे, एमएलपी प्रमुख एंटनी सेराव, आरएलपी प्रमुख धरेप्पा कुड़ची, शाखा प्रबंधक राघवेंद्र नायक व प्रवीण कुमार, बैंक के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *