जलस्तर घटने से मुप्पाने लांच सेवा बंद

सिगंदूर-जोग मार्ग पर आवागमन प्रभावित

शरावती बैकवाटर में पानी की कमी से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

स्थानीय लोगों ने स्थायी पुल की मांग दोहराई

शिवमोग्गा. शरावती बैकवाटर का जलस्तर अत्यधिक घट जाने के कारण शिवमोग्गा जिले के सागर तालुक में मुप्पाने और हल्के के बीच संचालित लांच सेवा को मंगलवार (2 जून) से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बंदरगाह एवं अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लिंगनमक्की जलाशय के बैकवाटर में पानी का स्तर न्यूनतम सीमा तक पहुंच गया है। जलस्तर कम होने से लांच मार्ग के तल में मौजूद लकड़ी के बड़े-बड़े ठूंठ और अवरोध सतह के करीब आ गए हैं। इससे लांच के टकराने, तकनीकी खराबी आने और दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है।

मुप्पाने लांच सेवा सिगंदूर और जोग जलप्रपात जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क साधन मानी जाती है। इसके बंद होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों पर्यटकों तथा स्थानीय ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मानसून की शुरुआत में देरी होने के कारण बैकवाटर में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। पर्याप्त वर्षा होने और जलाशय में पानी की आवक बढऩे के बाद ही लांच सेवा दोबारा शुरू की जा सकेगी।

हर वर्ष गर्मी और मानसून पूर्व अवधि में इसी तरह की समस्या उत्पन्न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी लांच व्यवस्था पर निर्भर रहने के बजाय सरकार को इस क्षेत्र में स्थायी और आधुनिक पुल का निर्माण करना चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

स्थानीय नागरिकों ने एक बार फिर सरकार से इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *