22 दिवसीय तीर्थयात्रा के अनुभव सुन भावविभोर हुए स्कूलमेट मित्र
हुब्बल्ली। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से स्कूलमेट मित्र श्याम सुंदर देवकीनंदन पारेख की बहुप्रतीक्षित कैलाश मानसरोवर यात्रा सकुशल संपन्न हुई। 1 अगस्त से 22 अगस्त तक चली 22 दिवसीय पावन तीर्थयात्रा पूर्ण कर लौटने पर स्कूल ग्रुप के मित्रों ने उनका आत्मीय सम्मान एवं अभिनंदन किया।
दुर्गम रास्तों से आध्यात्मिक अनुभूति तक
इस अवसर पर पारेख ने यात्रा के दौरान आई कठिन परिस्थितियों, दुर्गम मार्गों, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक अनुभूतियों से जुड़े अविस्मरणीय अनुभव मित्रों के साथ साझा किए। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के दर्शन से प्राप्त आत्मिक शांति और भक्ति भाव का भी वर्णन किया। उनके यात्रा-वृत्तांत को सुनकर उपस्थित मित्र भावविभोर हो उठे।
सुख-समृद्धि की कामना
मित्रों ने पारेख को कठिन एवं पावन तीर्थयात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान भोलेनाथ से उनके एवं परिवार के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
समारोह का वातावरण श्रद्धा, आत्मीयता और भक्ति भाव से ओतप्रोत रहा।
समारोह में विनोद, विनीत, भरत, मुकेश, दीपक, अरविंद, विक्रम, संतोष, कमलेश जैन, निर्मल सोनी, संजय शर्मा और प्रदीप निच्छानी सहित अन्य मित्र उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

